महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगी भक्तों की लंबी कतारें, बम बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह छह बजे से ही शहर के अधिकांश शिवालयों के कपाट दर्शनों के लिए खुल गए।

शिव के रुद्राभिषेक के लिए लोग हाथों में जल का लोटा और दूध लेकर लंबी लंबी कतारों में खड़े दिखे। कालीबाड़ी मंदिर, मिडल बाजार, और शिमला के अन्य शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी है।

शिव मंदिर मिडल बाजार शिमला के पुजारी वासुदेव शर्मा ने बताया कि इस बार शिवरात्रि शनिवार को है जिससे शिवरात्रि का विशेष महत्व है।

शिवरात्रि पर चार परहर की पूजा की जाती है जिसमे दूध, जल, बेलपत्र से शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। भोले बाबा प्रसन्न होकर अभय वरदान देते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिव प्रताप शुक्ल ने ली हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ, पूरी सरकार थी मौजूद

Sat Feb 18 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिव प्रताप शुक्ल ने संस्कृत में शपथ […]

You May Like

Breaking News