28 मार्च से हिमाचल में अब रोजाना 3 घंटे होगी कर्फ्यू में ढील, जिला DC करेंगे समय तय

2
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को शहरी क्षेत्र/ज़िला मुख्यालयों में कर्फ़्यू की अवधि में जनता को उनके घर पर ही आवश्यक वस्तुओं को पहुँचाने के विकल्प तलाशने के दिये आदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सभी ज़िलाधीशों से विडीओ कॉनफ़्रैन्स कर कोरोना वाइरस की स्थिति का जायज़ा लिया और तय किया है कि कर्फ़्यू की अवधि में आवश्यक वस्तुओं को ख़रीदने के लिए अब रोज़ाना सिर्फ़ तीन घंटे की छूट दी जाएगी।

\"\"


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को शहरी क्षेत्र/ज़िला मुख्यालयों में कर्फ़्यू की अवधि में जनता को उनके घर पर ही आवश्यक वस्तुओं को पहुँचाने के विकल्प तलाशने व उसे सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए है।
प्रदेश की जनता से अपील है कि आप कर्फ़्यू को सफल बनाने में हमें अपना सहयोग दें‬।
जबकि पिछले कल सरकार ने ये समयावधि छह घंटो की कर दी थी जो कि काफी ज्यादा थी। इस फैसले को न तो विपक्ष और न ही प्रदेश की जनता ने स्वीकार किया था जिसके बाद आज दोबारा इसे तीन घंटे किया गया। आज सुबह से ही लोग जरूरी बस्तुओं की खरीद के लिए निकले और दूध ब्रेड सब्जी इत्यादि की खरीददारी की गई।

हालांकि आज सब्जी दूध ब्रेड इत्यादि खरीद के लिए लोगों की भीड़ कम थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना वायरस- राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लिया राज्यपालों से लिया तैयारियों का जायजा

Fri Mar 27 , 2020
एप्पल न्यूज, शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राष्ट्रपति भवन और राजभवन के बीच आयोजित डिजिटल वीडियो काॅन्फ्रेंस में भाग लिया। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यालय से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित किया, […]

You May Like

Breaking News