लहुसन को पीलेपन से बचाव के लिये करे इस दवा का छिड़काव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

उपनिदेशक कृषि कुल्लू ने बताया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में लहसुन की फसल में पीलापन देखने को मिल रहा है ।

उन्होंने सभी किसानों को सलाह दी कि लहसुन को पीलेपन से बचाने के लिए प्रोपिकोनाजोल का छिड़काव करें।

उन्होंने कहा कि एक लीटर पानी में एक से 1.5 मिली लीटर प्रोपिकोनाजोल  का घोल बना कर छिड़काव करें।

उन्होंने कहा कि लहसुन की फसल को कीटो से बचाने के लिए मेलाथियान का छिड़काव करें।उन्होंने ने किसानों से एक ही फसल को बार बार एक ही खेत मे बुआई न करने  की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि एक फसल के  बाद उस  खेत मे  दलहनी फसलों की बुआई करे ताकि  मिट्टी की उर्वरता बनाई रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि वह कृषि विभाग के अधिकारी इन दिनों किसानों के खेतों के निरीक्षण कर उन्हें लहसुन की फसल को बीमारियों से बचाव बारे जागरूक कर रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किया "क्षमता निर्माण आयोग" का गठन

Mon Feb 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया है।इस आयोग के अध्यक्ष प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं वित्त लेखा), सचिव (कार्मिक), सचिव (ग्रामीण विकास), सचिव (वन), सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), सचिव (प्रशिक्षण) तथा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास […]

You May Like