सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में ई-ग्राम स्वराज और ग्राम मानचित्र एप्प पर कार्यशाला, 8 राज्यों के पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्र सरकार का पंचायती राज विभाग द्वारा ई ग्राम स्वराज और ग्राम मानचित्र ऐप को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें इन दोनों एप्स को हर ग्राम पंचायत में क्रियान्वयन और लोगों के बीच में जागरूकता पैदा करने को लेकर विचार सांझा किए गए ।कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज डिजिटल का जमाना है इसी दिशा में पंचायती राज विभाग भी काम कर रहा है ताकि हर व्यक्ति को अपनी पंचायत से संबंधित कोई भी जानकारी या कार्य करवाना है तो उसे आसानी से डिजीटल माध्यम से उपलब्ध हो सके।

इन दोनों ऐप के माध्यम से भ्रष्टाचार में भी काफी हद तक लगाम लगेगी और जो वित्तीय अनियमितताओं की बातें अक्सर ग्राम पंचायतों में सामने आती है उसमें भी रोक लगाने में इन एप्स के माध्यम से मदद मिल रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड के NCC प्रतिभागी दल ने शिमला में की राज्यपाल से भेंट, दी बधाई

Fri Feb 24 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलानई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लेने वाले एनसीसी दल के हिमाचल प्रदेश के सदस्यों ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इन्होंने नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भी भाग लिया था। राज्यपाल ने परेड में तृतीय […]

You May Like

Breaking News