IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भारतीय सेना में “अग्नि वीरों” के पंजीकरण तिथि की अवधि 20 मार्च तक बढ़ाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सेना में अग्नि वीरों के पंजीकरण की तिथि की अवधि 20 मार्च तक बढ़ाई गई है व इच्छुक युवा 20 मार्च 2023 तक अपना पंजीकरण करवाकर भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निर्देशक कर्नल शलभ सनवाल नए यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला सोलन सिरमौर और किन्नौर के युवा भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क ₹250 का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। पंजीकरण के लिए साइबर उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की भर्ती के संबंध में जानकारी व जागरूकता के लिए सेना की वेबसाइट पर हिंदी एवम
अंग्रेजी में वीडियो उपलब्ध है।

वीडियो में भर्ती प्रक्रिया की तैयारी के सैंपल पेपर एवं सेना में चयन होने तक की तैयारी की संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जल विद्युत परियोजनाओं पर "वाटर सेस" से राज्य के आम जन पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

Mon Mar 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाया गया जल उपकर (वाटर सेस) इन्हीं में से एक है।उन्होंने बताया कि इस उपकर के दायरे में प्रदेश […]

You May Like

Breaking News