शिमला के नेरवा में ‘ज्वैलर’ का “मर्डर” से सनसनी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
शिमला जिला के नेरवा में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक ज्वेलर का शव उसी के किराए के मकान से बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किंतु पता चला कि ये एक योजनाबद्ध मर्डर का मामला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ तार से बांधे थे जिसके बाद उसे पानी के ड्रम में डाला गया था। मृतक के सिर व शरीर पर कई गहरे घाव थे। वहीं घर में खूंन के छींटे बिखरे पड़े थे।


मृतक की पहचान 56 वर्षीय गगन सिंह के रूप में हुई है जो गांव शिशनी पूर्वी चंपारण बिहार का निवासी बताया जा रहा। गगन नेरवा में ही ज्वैलर की दुकान चलाता था।
थाना प्रभारी जयंत करण गौतम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेजा जाएगा। जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
बताया जा रहा है कि गगन के बेटे विशाल ने आज सुबह उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया तो किसी परिचित को फोन किया गया। जब परिचित छोटे लाल ने गगन के घर जाकर देखा तो तो वहां शव पड़ा था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई कि आखिर इस तरह का मर्डर किसने और क्यों किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- लेह-लद्दाख सीमा पर तैनात हिमाचल के जवान का निधन, CM ने शोक जताया

Tue Feb 20 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना की 26वीं पंजाब रेजिमेंट में सेवारत हैप्पी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लेह-लद्दाख सीमा पर सेवाएं दे रहे हैप्पी सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण आर्मी अस्पताल में हुआ।उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी […]

You May Like

Breaking News