file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कार्रवाई- हिमाचल आबकारी विभाग ने 1.10 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण पकड़े

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

वस्तु एवं सेवा कर चोरी के मामलों के निरीक्षण के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान गत दिवस हमीरपुर में लगभग 1.10 करोड़ रुपए के करीब 2 किलोग्राम सोने के आभूषण पकड़े गए।

यह जानकारी आज यहां आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी युनुस ने एक प्रेस वक्तव्य में दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा शिमला में एक संदिग्ध तम्बाकू डीलर का भी जीएसटी कर चोरी के मामले में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इस डीलर द्वारा सिगरेट के कुछेक ब्रांड उपयुक्त दस्तावेजों के बगैर खरीदे गए थे।
आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जीएसटी में टाल-मटोल अथवा कर चोरी के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि इस तरह के मामलों में कमी लाते हुए अधिकतम राजस्व संग्रह किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विभाग विशेष तौर पर सोने एवं तम्बाकू पर जीएसटी कर चोरी के मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सोने एवं चांदी पर जीएसटी की न्यूनतम दर 3 प्रतिशत है जबकि तम्बाकू पर जीएसटी की दर विभिन्न उप-करों सहित 188 प्रतिशत तक है।

उन्होंने कहा कि हालांकि सोने एवं चांदी पर जीएसटी की दर न्यूनतम है परंतु इसकी कीमत अधिक होने के कारण कर चोरों को इससे बड़े स्तर पर मुनाफा हो रहा है।

इसी प्रकार जीएसटी की उच्चतम दरों के कारण तम्बाकू उत्पादों पर कर चोरी से भी काफी लाभ होता है। ऐसे में विभाग कर चोरी की लिहाज से इन दोनों पर ही विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग ने माल ढुलाई में वस्तु एवं सेवा कर प्रावधानों के उल्लघंन से सम्बंधित विभिन्न मामलों में 8 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, 5 विधेयकों पर होगी चर्चा

Thu Apr 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सदन में आज सुखाश्रय विधेयक 2023 प्रस्तुत किया जाएगा। विधेयक के पास होते ही इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और सुखाश्रय योजना प्रदेश में कानून के रूप में लागू हो जाएगी। इसके तहत अनाथ […]

You May Like

Breaking News