याद रहे भाजपा ने तो जनता को वोट देने से भी महरूम कर दिया था, अब शिमला की जनता कांग्रेस को ही समर्थन देगी, 800 करोड़ से अंडर ग्राउंड होगी केबल- अनिरुद्ध सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति डराने धमकाने और शराब बांटकर वोट बटोरने की है।
भाजपा की मेयर रही महिला की गाड़ी से शराब पकड़ी गई और बेटे पर FIR हुई है तो बताएं भाजपा भी तो उसी का अनुसरण करेगी।
उन्होंने कहा कि हर घर को टैप दी जाएगी। क्लोरीन की जगह 50 करोड़ से यूवी रे के माध्यम से ट्रीटमेंट किया जाएगा।
शिमला शहर में ढंगे लगाए जो सबस्टैंडर्ड है। लोग घण्टों जाम में फंस रहे हैं पार्किंग है नहीं गाड़ी कहाँ लगाएं।

स्नोडन की इतनी बड़ी बिल्डिंग में भी पार्किंग का प्रावधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निगम बनते ही पार्किंग का काम होगा। केबल कार की डीपीआर बन रही है और 2 साल में सुविधा देंगे।
बुजुर्गों के लिए हर वार्ड से HRTC टेक्सी का प्रावधान होगा। युवाओं के लिए 4 इंडोर स्टेडियम बनाएंगे। और लायब्रेरी की सुविधा मुख्य स्थानों पर भी देंगे।
कोरोना काल के बाद व्यावसायिक परिसरों का किराया और गार्बेज का पैसा माफ नहीं किया।सरकार ने फैसला किया कि ऐसी हर दुकान का पैसा और गार्बेज कलेक्शन का पैसा माफ किया जाएगा।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केबलिंग को 800 करोड़ से अंडर ग्राउंड किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट छोटा शिमला से सिसिल होटल तक होगा।
शिमला में साइकिल ट्रैक बनाएंगे जो रिज से छोटा शिमला, संजौली और बालूगंज तक बनेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा बौखला गई है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रिटेंशन के नाम पर कोई काम नहीं किया। जबकि कॉंग्रेस ने एटिक को रेगुलराइज कर 2.0 से 3.25 किया गया। FAR भी 2.0 किया गया। जिससे 40 हजार मकान नियमित होंगे। अब बेसमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जयराम का पूर्ण बहुमत से निगम बनाने का दावा खोखला है। कांग्रेस कर्मचारी, महिला, युवाओं की हितैषी है और शिमला की जनता कांग्रेस को समर्थन देगी। याद रहे भाजपा ने तो जनता को वोट देने से भी महरूम रखा था।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया “बच्चों की सरकार कैसी हो..?” अभियान का स्वागत ..

Mon May 1 , 2023
कहा – “विधानसभा बाल सत्र में ज्यादा से ज्यादा बच्चों  की भागीदारी सुनिश्चित हो।” एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने 12 जून को होने वाले विधानसभा बाल सत्र के लिए एक सन्देश दिया है। रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास पर मौजूद बच्चों से इस […]

You May Like

Breaking News