IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

‘जयराम’ के “ड्रीम प्रोजेक्ट” “मंडी हवाई अड्डे” के लिए CM सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगे 1,000 करोड़ और…

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली/शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सांय नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के अंतर्गत नये ऋणों पर सीमा लगाने के निर्णय की समीक्षा करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करने से विभिन्न क्षेत्रों की विकासात्मक गतिविधियों में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बाह्य वित्त पोषण के लिए आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा संस्तुत छह प्रस्तावों के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप जिला मण्डी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए 1000 करोड़ रुपये और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये देने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से वर्तमान वित्त वर्ष के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) अंशदान की राशि के बराबर राज्य की अतिरिक्त कर्ज लेने की सीमा को कम करने के निर्णय की समीक्षा करने आग्रह किया।
उन्होंने सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल परियोजना को सौ प्रतिशत केंद्रीय वित्तपोषित परियोजना घोषित करने या बेरी तक विस्तार के दृष्टिगत राजस्व साझा करने की प्रणाली की संभावना तलाशने के लिए भी आग्रह किया।
बैठक में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

महा जनसंपर्क अभियान के तहत हिमाचल में 9.54 लाख लोगों से संपर्क करेगी भाजपा- बिंदल

Wed May 31 , 2023
एप्पल न्यूज़, सोलन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक हिमाचल […]

You May Like

Breaking News