IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कुथाह मेले में बोली प्रतिभा सिंह- सराज का विकास, संस्थान व सड़कें सब “वीरभद्र सिंह” की देन

स्व राजीव गांधी ने दिया था महिलाओं को आरक्षण, तभी तो वह भी बन पाई सांसद

एप्पल न्यूज़, सराज मंडी

अपने चार दिवसीय मंडी दौरे के पहले दिन सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में हुए तमाम विकास कार्यों को छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन बताया।

प्रतिभा सिंह ने सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला स्तरीय कुथाह मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम् योगदान रहा है।

उनके कार्यकाल के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र में अनेकों शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। इन शिक्षण संस्थानों के खुलने से यहां की बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है।

वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि सराज में दर्जनों सड़कें भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की ही देन है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पुराने समय में जब महिलाओं को सिर्फ घर के काम का तक ही सीमित रखा जाता था तो वह दौर भी उन्होंने देखा है। लेकिन आज ऐसा दौर है जब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

यह सब संभव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों के कारण ही संभव हो पाया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में एक ऐसा दौर था जब महिलाओं को घर में चूल्हा चौका जलाने तक ही समझा जाता था।

उन्होंने कहा जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की कमान अपने हाथों में संभाली तो उन्होंने पंचायती राज की स्थापना कर महिला आरक्षण के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया था। राजीव गांधी के उस कदम के कारण ही आज वह भी आज सांसद बन पाई है।

वहीं उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं और सराज वासियों ने अपनी परम्पराओं और संस्कृति को जीवित रखा है।

कुथाह मेला आज भी पुराने दिनों की रौनक को बनाए हुए है। हमें इन परम्पराओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना है।उन्होंने सभी को मेले की बधाई देते हुए देवी-देवताओं से सब पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

इससे पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने छतरी में ग्राम पंचायत काकड़ाधार, मेहरीघाट, ब्रयोगी, गतु, झरेड़, बगड़ाथाच, बहली तथा छतरी के लोगों की समस्याओं को सुना।

उन्होंने छतरी से मगरूगला वाया ब्रयोगी पथ परिवहन निगम की बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर उन्होंने तुंगासी महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- करसोग- मेहड़ी सड़क पर HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, करीब 40 लोग घायल

Thu Jun 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, करसोगमंडी जिला के करसोग में वीरवार सुबह एक HRTC बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार करब 40 लोग घायल हो गए हैं।जानकारी के सनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे करसोग मेहड़ी सड़क पर हुआ। बस करीब 100 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। जिससे बस में […]

You May Like

Breaking News