file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

PM नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वप्रिय के उद्देश्य से देश को आगे ले जा रहे हैं- बिंदल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोलन शहर से भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और इसको भाजपा मंडल स्तर पर एक उत्सव की तरह मना रही है।

आज पूरे प्रदेश भर में हमारे गणमान्य नेतागण महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं और कार्यकर्ताओ में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला है।

बिंदल ने कहा दुनिया भारत में विश्वास करती है और विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेंद्र मोदी पर।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वप्रिय के उद्देश्य से देश को आगे ले जा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से आतंकवाद पर प्रहार अभी भी देश भुला नहीं है।
धारा 370 हटी एक भारत एक संविधान लागू किया गया यह दिखाता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति कितनी सुदृढ़ है।
रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है, सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, सीमाओं पर रिकॉर्ड नई सड़कों और पुलों का निर्माण हुआ है।
सीरिया ,लीबिया ,यमन ,सुदान, नेपाल और अफगानिस्तान से 19000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित घर लाया गया। कोविद महामारी में पूरे विश्व से 2.97 करोड़ लोगों को घर लाए।
उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है, आज से पहले कभी भी ऐसा नहीं हो पाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने "काली गाय" को खिलाया 'चोकर', टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का किया निरीक्षण

Fri Jun 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली के संबंध में संचालन समिति से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री इससे पूर्व आज सुबह कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचे। इसी दौरान टूटू में […]

You May Like

Breaking News