प्रतिभा सिंह ने सराज में अधिकारियों को दिए निर्देश- जनहित के कार्यो को निश्चित अवधि में पूरा करें

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सराज मंडी

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रतिभा सिंह ने घरोट में में अधिकारियों के साथ कार्यो की समीक्षा बैठक करते उन्हें जनहित के कार्यो को निश्चित समय अबधि में पूरा करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने अधिकारियों से साफ किया कि किसी भी कार्य मे कोताही बर्दाश्त नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य का बजट लेप्स नही होना चाहिए इसलिए सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों के बहुत बुरे हाल है इसे जल्द सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को बगैर किसी भेदभाव के दूर करना अधिकारियों का मुख्य ध्येय होना चाहिए। इसके लिये उन्हें पूरी ईमानदारी से प्रयास करने चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व में क्या होता रहा है,क्या हुआ है वह इस चर्चा में नही जाना चाहती। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं अब तक आधी अधूरी है उन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों से लोगो की समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने के लिये ततपरता से कार्य करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि बजट का सही उपयोग हो,योजनाएं समय पर पूरी हो इसके पूरे प्रयास किये जाने चाहिए। लोगों की बिजली, पानी,स्वास्थ्य, शिक्षा की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने विभाग सम्बंधित विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराज में प्रतिभा सिंह के मंच पर गहमागहमी, कांग्रेसियों में लगे "गो बैक" के नारे- गुटबाजी हावी, की एकजुटता की अपील

Sun Jan 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, सराज मंडी/घरोट मंडी सराज में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पाई पहुंची सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने जमकर गो बैक के नारे लगे। मंच पर चेतराम ठाकुर और विजय पाल के समर्थकों ने खूब नारे लगाए और गुटबाजी को खूब हवा दी। […]

You May Like

Breaking News