पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में दो पेंशन, बजट सत्र से पहले CM ने एलान नहीं किया तो होगा विधानसभा का घेराव- पेंशनर्ज

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आज राष्ट्रीय पेंशन दिवस है। पूरे देश व प्रदेश में आज पेंशनर इक्कठे होकर अपनी समस्या को एक दूसरे से सांझा कर रहे हैं और आगामी रणनीति भी तैयार की गई है।

पेंशनरों ने सरकार से मांग की है प्रदेश के पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर पेंशन दी जाए अन्यथा वे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शिमला जिला पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने बताया कि पंजाब में पेंशनर को 65 की उम्र पूरी होने पर 5%,70 की उम्र में 10% जबकि 75 की उम्र पूरी होने पर 15 फीसदी इंक्रीमेंट दिया जाता है लेकिन हिमाचल सरकार ऐसा लाभ नही दे रही है जबकि हिमाचल सरकार पंजाब के पे कमीशन का अनुसरण करता है।

सरकार ने अगर पेंशनर की मांग को बजट सत्र से पहले पूरा नहीं किया तो विधानसभा का घेराव व सचिवालय का घेराव करने से पेंशनर पीछे नहीं हटेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व एडवोकेट जनरल श्रवण डोगरा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय चेंबर व चैरिटेबल सोसाइटी के चेयरमैन बने

Fri Dec 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एडवोकेट चैंबर व चैरिटेबल सोसाइटी का चुनाव सफल तरीके से संपन्न हुआ उसमें प्रतिभागी के तौर पर तीन प्रमुख प्रतिभागी रहे, तीन प्रतिभागियों में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण डोगरा, विनोद कुमार ठाकुर व नरेश कुमार तोमर जी ने चुनाव में प्रतिभागी के तौर पर […]

You May Like

Breaking News