कुल्लू- जलोडी दर्रे पर भारी हिमपात, घाटी में शीतलहर का प्रकोप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

शुक्रवार  को भी समूचे आनी क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दिनभर जमकर वर्षा हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से यहां के प्रमुख दर्रे जलोडी जोत सहित अन्य ऊँची पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ है।

10,280 फुट ऊंचे जलोडी दर्रे पर शुक्रवार को करीब ड़ेढ फ़ीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जिससे दर्रे पर अब तक करीब 6 से 7 फ़ीट वर्फ़ जमा हो गई है।

वर्षा से आनी घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है.जिससे सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है। कड़ाके की ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने  गर्म कपड़ों  और आग का सहारा ले लिया है।

वर्षा से जहाँ वातावरण में नमी का संचार हुआ है, वहीं वर्षा व वर्फबारी फसलों की अच्छी पैदावार के लिये काफी लाभप्रद साबित हुए है।जिससे किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।

बर्फबारी से आनी क्षेत्र के कई परिवहन रुट भी प्रभावित हुए हैं. जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए खासी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फबारी कि कारण कई स्थानों पर पेयजल लाईने भी जाम हुई हैं औऱ विद्युत लाईने भी वाधित हुई हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में BJP मंडल मिलन कार्यक्रम में CM के घोषित 15-15 हजार की राशि कौल, SDM और DSP ने 150 महिला मंडलों को की वितरित

Sat Feb 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर द्वारा महिला मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रामपुर व ननखड़ी से 150 महिला मण्डल ने अपनी उपस्थिति दर्ज की प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा 15000 रु प्रति महिला मण्डल […]

You May Like