file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला में महिला कांग्रेस का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान, चौड़ा मैदान से कांग्रेस कार्यालय तक निकाली रैली

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस की नैया की खिवैया इस बार प्रियंका गांधी के हाथ हैं। उतर प्रदेश से प्रियंका गांधी इसे लेकर कई नए प्रयोग कर रही हैं, जिनमें “‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान भी एक है। जिसको कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया है। इसके जरिए कांग्रेस पार्टी महिला वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है।

इस अभियान के तहत हिमाचल महिला कांग्रेस ने चौड़ा मैदान से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली व महिलाओं के समर्थन में नारेबाज़ी की।

महिला कांग्रेस हिमाचल अध्यक्षा जैनब चंदेल ने कहा की कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री , राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही है। जिससे साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी महिला हितैषी है।

यूपी में भी प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के साथ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। यूपीए सरकार के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवा दिया था लेकिन लोकसभा में अन्य दलों की सहमति न बन पाने से बिल लटक गया।

केन्द्र में मोदी सरकार फुल बहुमत में है बाबजूद इसके भाजपा महिला आरक्षण को पास नही करवा पा रही है। जिससे पता चलता है कि भाजपा महिला विरोधी है। भाजपा शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़े हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

घुमारवीं के कोठी गॉव में घास लेने गई 24 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon Feb 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल घुमारवीं पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घंडालवीं के गांव कोठी की एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के पति ने बताया कि रविवार दोपहर के समय […]

You May Like

Breaking News