IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राहत- जल प्रलय से हुई तबाही से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी की 2.84 करोड़ की अनुग्रह राशि

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एसडीएमए) के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुए जान व माल के नुकसान की स्थिति का निरन्तर जायजा लिया जा रहा है, भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू निरन्तर नज़र बनाए हुए हैं।


प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन ऑपरेशन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले 60 घण्टों में 10 जुलाई, 2023 को प्रातः 8 बजे तक कुल 17 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

इस अवधि के दौरान एक होटल तथा 11 घर पूर्ण रूप से व 20 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 100 से 120 पशुओं की हानि भी दर्ज की गई है।  
इस अवधि के दौरान भूस्खलन की 20, बाढ़ की 17, आग लगने की 2 तथा जल भराव की 20 घटनाएं हुईं हैं।  
प्रदेश में मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग-21, लाहौल स्पीति में ग्राम्फू से लोकार राष्ट्रीय राजमार्ग-505, कुल्लू में कुल्लू से मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 तथा औट से जलोड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-305, सिरमौर में शिलाई सड़क के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-707 तथा तांदी से काधूनाला राज्य राजमार्ग बाधित हैं।
उन्होंने बताया कि 24 जून, 2023 से लेकर 9 जुलाई, 2023 तक प्रदेश में 29 भूस्खलन, एक बादल फटने तथा 24 बाढ़ की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।

अब तक लोगों को 2.84 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। प्रदेश में प्रातः 10 जुलाई, 2023 तक 825 सड़कें, 4597 बिजली की लाइनें (डॉयनामिक थर्मल रेटिंग) तथा 795 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग के फील्ड अधिकारियों - कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, क्षतिग्रस्त जलापूर्ति योजनाओं को बहाल करने के निर्देश -अग्निहोत्री

Tue Jul 11 , 2023
एप्पल न्यूज, ऊना उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यहां जल शक्ति विभाग को सभी क्षतिग्रस्त जलापूर्ति योजनाओं को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं को बहाल करने की जानकारी नियमित रूप से दिन में दो बार सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे मुख्यालय को भेजी […]

You May Like

Breaking News