शिमला के दुधली में लैंडस्लाइड 3 गाडियां दबी

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।

राजधानी शिमला के दुधली में भारी बारिश के बाद आज तड़के लैंडस्लाइड होने से सड़क पर पार्क तीन गाड़ियां चपेट में आ गई।

लैंडस्लाइड की चपेट में आई गाड़ी के मालिक व स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय पेश आया।

लैंडस्लाइड में सड़क के किनारे पार्क की गई 3 गाड़ियां दब गई है। दबी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए जेसीबी व क्रेन मौके पर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मर्डर- शिमला में पुजारी की हत्या, मंदिर के समीप झाड़ियों में मिला शव

Sun Aug 13 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला राजधानी शिमला के साथ लगते कांती गांव में हत्या का एक मामला सामने आया है। शातिरों ने गांव में स्थित भूतनाथ मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी है। यही नहीं हत्या के बाद शव को मंडी4 के समीप ही झाड़ियों के बीच फैंक दिया ताकि किसी […]

You May Like

Breaking News