IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पर्यटन क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल को 2 प्रतिष्ठित पुरस्कार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप ने राज्य को दो श्रेणियों में सम्मानित किया है।

दिल्ली में आयोजित एक समारोह में बीड़-बिलिंग को एडिटर चॉइस बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और धर्मशाला को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्य सरकार की ओर से आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती ने ये पुरस्कार प्राप्त किए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार पिछले दो वर्षों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आगामी वर्षों में पर्यटन क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है ताकि प्रदेश मे आने वाले पर्यटकों को और बेहतर व अविस्मरणीय अनुभव मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राकृतिक खेती- टिकाऊ भविष्य की ओर एक सार्थक पहल, ‘सीतारा’ प्रमाणन प्रणाली होगी लागू

Mon Mar 31 , 2025
एप्पल न्यूज, नौणी सोलन प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण-संवेदनशील कृषि प्रणाली है, बल्कि यह पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावी तरीका भी है। हिमाचल प्रदेश के डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित क्षेत्रीय प्राकृतिक खेती परामर्श और कार्यशाला […]

You May Like

Breaking News