IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए जयराम, मुंगेरीलाल के सपने न देखें, 5 साल ठोक बजाकर चलेगी कांग्रेस सरकार, हार को पचाओ- हिमाचल में ऑपरेशन लोट्स नहीं होने वाला- अग्निहोत्री

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऑपेरशन लॉट्स कों लेकर दिए बयान के बाद हिमाचल की सियासत में खलबली मच गई है।

मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस पर पलटवार किया है और कहा है कि भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही हैं। प्रदेश में 5 साल कांग्रेस की सरकार ठोक बजाकर चलेगी।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए. लोगों ने कांग्रेस कों जनमत दिया हैं। कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल की है। बीजेपी को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री हार को पचा नहीं पा रहे हैं. मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि मंडी हमारी है लेकिन कांग्रेस दोबारा से 2024 के लोकसभा चुनावों में मंडी जीतेगी और मंडी कों उनसे छीनेगी।

दरअसल हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा के ऑपरेशन लोटस की तरफ इशारा किया था।

जयराम ठाकुर ने कहा था कि भाजपा को सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े और उससे पहले ही सत्ता मिल जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

साल 2022 में सरकार ने वसूला 4,052 करोड़ GST, दिसंबर, 25% की वृद्धि, दिसम्बर माह में 341 करोड़ GST संग्रहण दर्ज

Mon Jan 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा दिसंबर, 2022 में 341 करोड़ रुपये वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में दिसंबर 2022 तक 4,052 करोड़ रुपये का जी.एस.टी. संग्रहण किया गया है […]

You May Like

Breaking News