IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला के संजौली में नए थाने का सुरेश भारद्वाज ने किया शुभारंभ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बैनमोर वार्ड  के अंतर्गत संजौली पुलिस चौकी को पुलिस थाने में स्तरोन्नत किया गया था का शुभारम्भ किया।

 इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बैनमोर वार्ड में लगभग 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्य वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए है।

उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है, जिसे पूरी वचनबद्धता के साथ किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी व अमृत मिशन के तहत शिमला नगर को विभिन्न रूपों में विकसित किया गया है।

 उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी को पुलिस थाने में स्तरोन्नत करने से संजौली तथा आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था में सुधार होगा और युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को रोकने में सहायक सिद्ध होगा ।

उन्होंने आज सब्जी मंडी व राम बाजार में शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्मित दुकानों  का शुभारंभ कर चाबियां उनके मालिकों को सौंपी। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में 65 लाख रुपए की लागत से 13 दुकानों तथा राम बाजार में 90 लाख रुपए की लागत से 19 दुकानों का निर्माण किया गया हे जिनकी चाबियां उनके मालिकों को सौंपी गई है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम सरकार कर्मचारी विरोधी, कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित कर रही सरकार, न आउटसोर्स पॉलिसी न करुणामूलक को रोजगार - जोगटा

Wed Oct 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने जयराम सरकार को कर्मचारी विरोधी सरकार करार दिया है। शिमला में एक प्रैस कांफ्रैंस में एसएस जोगटा ने कहा है कि जयराम ने लाखों कर्मचारियों को उनके वित्तीय हकों से वंचित रखा है। सरकार ने कर्मचारियों […]

You May Like

Breaking News