मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का मतदान आज, 60 सीटों के लिए मतदान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। 8 लाख 57 हजार से ज्यादा मतदाता 40 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए वोट डालेंगे। राज्य भर में एक हजार 276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 29 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

आइजोल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि सुचारू मतदान के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान के लिए बड़ी संख्या में आने की अपील की।

16 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस और ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा 23 क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के चार और 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों में भी आज मतदान होना है। इनमें से अधिकांश माओवाद प्रभावित क्षेत्र हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, स्‍वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इस बीच आज बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में हुए विस्फोट में आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब बम निरोधक दस्ते की एक टीम सोनपुर इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए आई ई डी विस्‍फोटक को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रही थी। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण पर रहेगा विशेष फोक्सः  डीसी

Tue Nov 7 , 2023
पायलट आधार पर डीसी कार्यालय परिसर में वर्षा जल संग्रहण ढांचा होगा विकसितधर्मशाला में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित     धर्मशाला कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश […]

You May Like

Breaking News