file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 26 से 28 नवंबर तक बदलेगा मौसम, 27 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना, तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है जिसके चलते प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।

तापमान में बढ़ोतरी होने से कई सालों के रिकॉर्ड भी टूट रहे है। केलांग में नवबंर महीने के तीसरे सप्ताह में जहा अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक रिकॉर्ड किया जाता था वही इन दिनों केलांग में अधिक तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और केलांग में तापमान 13 डिग्री पहुच गया है।

इसके अलावा शिमला, धर्मशाला में भी अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धर्मशाला में 21 नवंबर को तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जबकि 2005 में 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 23.4 रिकॉर्ड किया गया था शिमला में भी तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में 26 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य के सभी मंदिरों को सुनियोजित तरीके से किया जाएगा विकसित-अग्निहोत्री

Sat Nov 25 , 2023
लंज में सत्य साईं संगठन के वार्षिक कार्यक्रम में की शिरकतधर्मशाला, 24 नवंबर। राज्य के सभी शक्तिपीठों तथा पौराणिक मंदिरों को सुनियोजित तरीके से विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि इन मंदिरों को भव्य रूप प्रदान किया जा सके। शुक्रवार को लंज में सत्य साईं संगठन […]

You May Like

Breaking News