IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भारतीय थल सेना में “अग्निवीर” भर्ती  के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक होगा पंजीकरण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर,  शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक किया जा सकेगा यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने दी।

उन्होने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है । अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की भर्ती संबंधी पात्रता व शर्ते भी www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक हैं जिन्हें उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए देख सकते है।

उन्होने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल 2024 से विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं।

उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया की वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

त्रिलोक सूर्यवंशी बने सेंट्रल वॉर रूम में मण्डी संसदीय चुनाव क्षेत्र के को- आडिनेटर

Mon Feb 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, बैजनाथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष त्रिलोक सूर्यवंशी को सेंटरल वार रुम में लोक सभा संसदीय क्षेत्र मण्डी का को – आडिनेटर नियुक्त किया है। त्रिलोक सूर्यवंशी भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश से वर्ष 2020 में सहायक निदेशक के पद […]

You May Like

Breaking News