IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM के बयानों से बिगड़ रही हिमाचल में कानून व्यवस्था, हार सामने देख बनाया जा रहा अराजकता का माहौल- बिंदल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांगड़ा के पालमपुर में युवती पर हुए हमले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और हार के डर से प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने के आरोप लगाए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जिस तरह से कूटने के बयान खुले मंच से दिए गए थे उससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई हैं। पालमपुर में जिस तरह का मामला सामने आया है ।

डेढ़ वर्ष के छोटे से समय में हिमाचल प्रदेश को अराजकता का, दादागिरी का, गुंडागर्दी का हब बना दिया है और यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि युवती के उपर 12 बार धारदार हथियार से वार किया गया, यह साबित करता है कि कैसे दरिंदो को, गुण्डों को वर्तमान सरकार का संरक्षण प्राप्त है। चम्बा के दलित युवक की हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए गए परन्तु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में चुनाव में कांग्रेस को हार सामने दिख रही है उससे बोखला गई है और इस तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निमंत्रण पर शिमला पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री व पी.चिदंबरम, दिए टिप्स

Tue Apr 23 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के निवेदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के विधि विभाग से व्यक्तिगत संपर्क साधा, व उचित निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी […]

You May Like

Breaking News