हर्ष महाजन बोले- कांग्रेस के और MLA भी टूटेंगे, जून में BJP की सरकार फिर बनाने का किया दावा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक उठा पटक के बीच बीजेपी राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हनुमान जयंती पर शिमला में बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कुछ और विधायक टूट कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं और बेचारे सीएम सुक्खू भी खुद उनसे संपर्क कर रहे हैं अब क्या करें।

हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल की चारों लोकसभा सीट के साथ साथ विधान सभा उपचुनाव की सभी सीट पर भाजपा की जीत होगी।

हर्ष महाजन आज शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जयंती पर माथा टेकने पहुंचें थे जहां पर उन्होंने आशीर्वाद लिया और कहा कि हनुमान जी सब अच्छा करेंगे।

वहींं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मलिक्का नड्डा, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में माथा टेका।

Share from A4appleNews:

Next Post

CMD गीता कपूर ने SJVN की इंटर प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को किया सम्मानित

Wed Apr 24 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में आयोजित एसजेवीएन आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के समापन समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि उपस्थित रही।   नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक आयोजित विभिन्‍न खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के समापन पर यह आयोजन किया गया है।  समारोह के दौरान श्रीमती गीता कपूर ने विजयी टीमों और प्रतिभागियों […]

You May Like