IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह का निधन, CM, राज्यपाल व अधिकारियों ने किया शोक व्यक्त

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंवर शमशेर सिंह का 80 वर्ष की आयु में आज शिमला में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर शमशेर सिंह ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए राज्य की सेवा की और वह एक समर्पित अधिकारी थे। उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाएं लंबे समय तक याद रखी जाएंगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

राज्यपाल ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सचिवालय में शोक सभा कर की भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह के निधन पर आज राज्य सचिवालय में आयोजित शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाकड़ी में EPFO अधिकारियों ने अनुबंध कर्मियों को किया जागरूक

Thu Jun 6 , 2024
एप्पल न्यूज, झाकड़ी एसजेवीएन लिमिटेड का नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन हमेशा से ही अपने अनुबंध कर्मचारियों के बेहतर भविष्य व सौहार्दपूर्वक वातावरण देने का हर संभव प्रयास करती आ रही है। निगम ने हमेशा से ही कई सकारात्मक कदम उठाये है। इसी कड़ी में ईपीएफओ से ईपीएफ कमिश्नर राकेश […]

You May Like

Breaking News