IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

आज निरमण्ड को मिल सकती है एसडीएम दफ्तर की सौगात

मंगलवार को निरमण्ड में राज्यस्तरीय वनमहोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री से है घोषणा की उम्मीद

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

32 पंचायतों के अधिकार क्षेत्र  से घिरे विकास खण्ड निरमण्ड  को एसडीएम कार्यालय  की सौगात मिल सकती है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को निरमण्ड में राज्यस्तरीय वनमहोत्सव  समारोह के उपलक्ष्य पर निरमण्ड वासियों को यह तोहफा दे सकते हैं। आनी के बिधायक किशोरोलाल सागर की अध्यक्षता में भाजपा  पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमबार को आँक ओवर शिमला  में निरमण्ड में मंगलवार को आयोजित  होने वाले राज्यस्तरीय वनमहोत्सव के लिए  मुख्यमंत्री महोदय को निमंत्रण दिया।

उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री के ध्यान मे लाया कि कुल्लू जिला के आनी उपमण्डल के अंतर्गत आने वाला निरमण्ड क्षेत्र पन्द्रह वीश धारा सरघा से लेकर दुर्गम डीम डमैहड़ी दुराह तक फैला हुआ है। ऐसे में यहां के लोगों को एसडीएम कार्यालय से सम्बंधित कार्य के लिए 110 किमी दूर आनी जाना आना पड़ता है। जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़  रहा है।

बिधायक किशोरोलाल सागर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि निरमण्ड क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते रखते हुए निरमण्ड में एसडीएम कार्यालय खोला जाना उचित है और यह लोगो  की जायज मांग है।

इस बारे में मुख्यमंत्री ने विधायक व उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकत्र्ताओं को भरोसा दिलाया कि.निरमण्ड में एसडीएम कार्यालय उचित मापदंडों को ध्यान में रखकर खोला जाएगा। बिधायक किशोरीलाल सागर.एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नु ठाकुर ने क्षेत्र विकास से सम्बंधित कई अन्य मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा.जिन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नियमानुसार यथासम्भव  पूरा करने का भरोसा दिलाया।

इस प्रतिनिधिमंडल  में बिधायक किशोरीलाल सागर के साथ एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन  अमर ठाकुर.भाजपा मंडल अध्यक्ष  महेंद्र ठाकुर. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अन्नु ठाकुर.भाजयुमो प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर.  जिला  उपाध्यक्ष दूनी चन्द ठाकुर. योगेश वर्मा.मण्डल महामंत्री शेर सिंह.अशोक ठाकुर. जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी.बीडीसी चेयरमैन निरमण्ड दलीप ठाकुर.उपाध्यक्ष बिंद राम. प्रधान शशी कटोच. अधिवक्ता कांशी राम कश्यप.चुन्नी लाल  तथा पिंकु ठाकुर सहित अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM आज आनी क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर करोड़ों रूपए की परियोजनाओं के करेंगे उद्घाटन- शिलान्यास, कोफरधार में 72वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव

Tue Jul 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी कुल्लू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज मंगलवार को जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 20 जुलाई को शिमला अन्नाडेल से प्रातः 9ः30 बजे हेलीकाप्टर से उडान भरकर रामपुर […]

You May Like

Breaking News