IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए करोड़ों की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण

1

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने हमीरपुर के दौरे के दौरान आज 40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए।

\"2---1\"

उन्होंने 1.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला न्यायवादी कार्यालय भवन, राजकीय पॉलीटिक्नक हमीरपुर के परिसर में क्रमशः 4.51 करोड़ तथा 2.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लड़कों व लड़कियों के छात्रावासों के उद्घाटन किए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टौणी देवी में स्टाफ के लिए 1.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आवासों, कोर्ट तथा चौरी में क्रमशः 62 लाख तथा 59.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भी लोकार्पण किए।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के दाड़ी में 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हि.प्र. तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खण्ड तथा ऊहल में 1.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह की आधारशिलाएं रखीं।

उन्होंने नागरिक अस्पताल सुजानपुर में चिकित्सकों के लिए 1.78 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासो तथा सुजानपुर के चमियाणा में 21.35 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल के मैदान के निर्माण की आधारशिलाएं रखीं।

 

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने अर्की में लोकार्पित की 31 करोड़ की परियोजनाएं

Tue May 16 , 2017
  2.25 करोड़ की बहली-मोहल सड़क व अर्की में उप-कोषागार भवन की रखी आधारशिलाएं मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने सोलन जिला के विधानसभा क्षेत्र अर्की के दौरे के दौरान आज 31 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोगों को समर्पित की। उन्होंने अर्की में 8.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 बिस्तरों […]

You May Like

Breaking News