IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

ननखड़ी में महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोली रश्मिधर- ‘महिलाओं की शक्ति ही है भाजपा की शक्ति’

एप्पल न्यूज़, ननखड़ी

महिला मोर्चा द्वारा रामपुर बुशहर के ननखड़ी में ननखड़ी जोन का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रशमीधर सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया।

सम्मेलन में पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष स्व. कमला धीमान की याद में 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। अपने सम्बोधन में रश्मिधर सूद ने कहा कि महिलाओं की शक्ति पार्टी की शक्ति है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि यदि इन योजनाओं को महिलाएं घर-घर तक पहुंचाने में सफल हुई तो समझ लो कि 2022 जीतना मुश्किल नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं की शक्ति ही भाजपा की शक्ति है।


इससे पूर्व ननखड़ी पहुंचने पर महिला मोर्चा रामपुर बुशहर द्वारा रश्मिधर सूद का जोरदार स्वागत किया गया। मोर्चा की महिलाओं ने उन्हें धाटू रेजटा भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सेवा भारती संस्था द्वारा 18 ग्राम पंचायत प्रधानों को आरोग्य किट भेंट की गई।

संस्था के पदाधिकारी यशपाल और उमा दत्त शर्मा ने प्रधानों को आरोग्य किट किस तरह से इस्तेमाल की जानी है इसके बारे में मौके पर ही जानकारी दी गई। ताकि कोरोना जैसे काल में इसका उपयोग कर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

किशोरी लाल बोले- आनी क्षेत्र के विकास को तत्पर रहें अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर अधिकारियों से लिया फीडबैक

Wed Feb 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारी तत्पर रहें। विभिन्न विकास कार्यों को समय पर गति प्रदान करें और लंबित कार्यों पर तेजी लाएं। क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने ये बात बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के […]

You May Like