कनाडा में पहली बार हिंदू हेरिटेज माह मनाया, हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन द्वारा हिमाचल के लोक नृत्य व नाटी की प्रस्तुति दी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पार्लियामेंट हिल ओट्ट्वा, कनाडा में पहली बार हिंदू हेरिटेज माह मनाया गया। हाल में ही कनाडा पार्लियामेंट में सी.35, बिल 56 के माध्यम से एक्ट 2016 के अन्तर्गत हिंदू हेरिटेज माह मनाने के लिए पारित किया गया था। 

इस मौके पर हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन द्वारा हिमाचल के लोक नृत्य -नाटी की बहुत ही शानदार व जोश से भरी हुई प्रस्तुति दी गई।

कनाडा में मौसम की अति विचित्र स्थितियों के होते हुए कनाडा भर से हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन के सदस्यों ने बहुत ही जोश व हर्सौल्लास के साथ ओट्ट्वा पहुँच कर हिमाचल व भारत का नाम गर्व से इस सुनहरे मौके पर गौरवान्वित कर समारोह में चार चाँद लगा दिए।

समारोह में सभी हिमाचली नाटी की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका धन्यवाद किया गया। इस समारोह के प्रतिभागी रहे- शिवानी राठौर, नेहा शर्मा, बशुन्धरा भारद्वाज, शिखा वर्मा, सिमरन सिंह, प्रीति कालिया, पूनम गुलेरिया, आशीष गुलेरिया, जतिन गुलेरिया शामिल रहे।

समारोह के दौरान भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा अन्य गणमान्य अधिकारियों के साथ उपस्धित रहे।

समारोह की प्रस्तुति व आयोजन करने हेतु हिमाचल ग्लोबल एसोसिएशन के  भाग्या चंद्र, अरुण चौहान , विवेक नज़र, व सुनिल शर्मा ने इस आयोजन के लिए ओट्ट्वा एमपी चंद्रा आर्या का धन्यवाद किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मंगलवार को करेंगे सभी उम्मीदवारों के साथ ऑनलाइन बैठक, EVM सुरक्षा और मतगणना के लिए देंगे जरूरी टिप्स

Mon Nov 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला कल मंगलवार को हिमाचल कांग्रेस के सभी 68 उम्मीदवारों के साथ अहम बैठक करेंगे। हिमाचल की जनता ने जो विराट जनादेश कांग्रेस के पक्ष में दिया है, उसमें कोई धांधली न कर सके, इसलिए यह बैठक आयोजित की गयी है। सभी उम्मीदवारों से […]

You May Like

Breaking News