IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

लाहुल स्पीति के चिमरेट में 2 गाय और 12 भेड़ों के साथ मकान जलकर राख

8
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

लाहौल स्पीति

लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर उपमंडल के तहत आने वाले चिमरेट गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण 2 गाय और 12 भेड़ें भी इस आग में जिंदा जल गई है।

\"\"

वहीं प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण दौलत राम के मकान में रात के समय आग लग गई थी।

घर में लगी आग ने गांव में अफ रा-तफ री का माहौल बना दिया और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।

घर वालों ने अपनी तो भागकर जान बचा ली लेकिन अंदर बंधी 2 गाय और 12 भेड़ों को नहीं बचा पाए। रात का अंधेरा होने के कारण लोग भी मदद नहीं कर पाए।

ग्रामीणों ने घर के अंदर रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन आग तेज होने के कारण ग्रामीण मवेशियों तक नहीं पहुंच सके।

आग लगने से मवेशियों सहित ग्रामीण का पूरा मकान जलकर राख हो गया है जिससे लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ है। रात को लगी आग से ग्रामीण घर से एक तिनका भी नहीं निकाल पाए हैं। राशन, अनाज, कपड़े, लकड़ी और पशुचारा सहित घर में रखा सब सामान जल गया।

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि उदयपुर थाना के प्रभारी राम सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस आग लगने के कारणों की भी जांच कर रही
है। उदयपुर एसडीएम विशाल ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आशा कुमारी और पुलिस कांस्टेबल में थप्पड़काण्ड... देखें

Fri Dec 29 , 2017

You May Like

Breaking News