file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सांबित पात्रा की जुबान पर सिर्फ “राहुल गाँधी” बोले- ‘OPS’ नहीं कांग्रेस दे सकती है केवल ‘OCS’ की गारंटी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए केवल कुछ ही दिन बाकी हैं. दोनों बड़े दलों बीजेपी कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांबित पात्रा ने शिमला में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। पात्रा ने राहुल गाँधी के हिमाचल न आने पर भी सवाल खडे किए हैं।

सांबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता, नीति और नियत नही हैं. राहुल गांधी हिमाचल में प्रचार में क्यों नही आना चाहते?

क्या स्थानीय नेताओं ने उनको मना किया है क्यूंकि राहुल गाँधी जहाँ भी जाते हैं कांग्रेस हारती हैं। सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने आई है कांग्रेस के लिए हिमाचल हॉलिडे डेस्टिनेशन हैं जबकि बीजेपी के लिए विकास डेस्टिनेशन।

सोनिया गाँधी शिमला में हैं बावजूद इसके कोई जनसभा क्यों नही कर रही है? कांग्रेस के लिए क्या हिमाचल पर्यटन स्थल है इसके अलावा कुछ नही है। कांग्रेस प्रॉपर्टी और छुट्टी मनाने हिमाचल आती है. भाजपा विकास करवाने आते है।

भाजपा से पीएम से लेकर आम कार्यकर्ता हिमाचल में आ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी गारंटी नहीं हैं वह क्या गारंटी देंगें? कांग्रेस की गारंटी भ्रस्टाचार व हर चीज का विरोध करना है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ही महिलाओं को प्रतिमाह 1500 की गारन्टी पर सवाल उठाया है। कांग्रेस एटीएम की पार्टी हैं। जहाँ भी इनके कुछ एमएलए जीत जाते हैं। वहाँ से भ्रष्टाचार कर पैसे निकाल कर दिल्ली भेजना इनका एजेंडा होता है।

उन्होंने ओपीएस की गारंटी पर सवाल खड़ा किया और कहा की कांग्रेस केवल ओसीएस यानि ओनली करप्शन स्कीम की गारंटी दे सकती हैं। वंही उन्होंने कहा कि भाजपा कल अपना दृष्टिपत्र जारी करेंगी। उसमे हरवर्ग के लिए बड़ी घोषणा होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सी बी बरोवालिया ने हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त की शपथ ग्रहण की

Thu Nov 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बरोवालिया (सेवानिवृत्त) ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने शपथ ग्रहण कार्यवाही का संचालन […]

You May Like

Breaking News