सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

\"IMG-20170223-WA0158\"

विभत्स हूँ… विभोर हूँ…
मैं समाधी में ही चूर हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

घनघोर अँधेरा ओढ़ के…
मैं जन जीवन से दूर हूँ…
श्मशान में हूँ नाचता…
मैं मृत्यु का ग़ुरूर हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

साम – दाम तुम्हीं रखो…
मैं दंड में सम्पूर्ण हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

चीर आया चरम में…
मार आया “मैं” को मैं…
“मैं” , “मैं” नहीं…
”मैं” भय नहीं…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

जो सिर्फ तू है सोचता…
केवल वो मैं नहीं…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

मैं काल का कपाल हूँ…
मैं मूल की चिंघाड़ हूँ…
मैं मग्न…मैं चिर मग्न हूँ…
मैं एकांत में उजाड़ हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

मैं आग हूँ…
मैं राख हूँ…
मैं पवित्र राष हूँ…
मैं पंख हूँ…
मैं श्वाश हूँ…
मैं ही हाड़ माँस हूँ…
मैं ही आदि अनन्त हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

मुझमें कोई छल नहीं…
तेरा कोई कल नहीं…
मौत के ही गर्भ में…
ज़िंदगी के पास हूँ…
अंधकार का आकार हूँ…
प्रकाश का मैं प्रकार हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

मैं कल नहीं मैं काल हूँ…
वैकुण्ठ या पाताल नहीं…
मैं मोक्ष का भी सार हूँ…
मैं पवित्र रोष हूँ…
मैं ही तो अघोर हूँ…

*मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।* *मैं शिव हूँ।*

आप सभी को *महाशिवरात्रि* की अग्रिम शुभकामनाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बद्दी में नाईपर प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Thu Apr 13 , 2017
हिमाचल प्रदेश में दवा उद्योग को उत्पादों की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आज राष्ट्रीय फार्मासूटीकल शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) के मोहाली स्थित कार्यालय में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत सोलन जिले के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में फार्मा जांच के […]

You May Like

Breaking News