IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरेगी जोश, 19 से 22 मार्च तक करेंगी मंडी जिला का दौरा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने व विपक्ष के किसी भी दुष्प्रचार के लिये मुंह तोड़ जवाब देने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी।

इसके लिये वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिला का दौरा करेंगी व सभी ब्लॉक के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगी।
पहले चरण में प्रतिभा सिंह 19 मार्च से 22 मार्च तक मंडी जिला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठके कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी।

उन्होंने कहा है कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है और उन्हें मजबूत करना,उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें दूर करना पार्टी अध्यक्ष के नाते उनका प्रमुख दायित्व है।
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 19 मार्च को सुबह 11 बजे शिमला से मंडी के लिये रवाना होंगी।

सुंदरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम मंडी में रहेगा।
20 मार्च को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे मंडी में मंडी सदर , द्रंग, जोगिंदरनगर, सराज व बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।
इस दिन भी रात्रि विश्राम मंडी ही रहेगा।
21 मार्च को प्रतिभा सिंह सुंदरनगर में सुबह 11 बजे सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट, धर्मपुर व करसोग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम सुंदरनगर रहेगा।
22 मार्च को प्रतिभा सिंह नाचन में ड्रीम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वर्षिक पारितोषिक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके उपरांत शिमला लौट आएंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर गोलीकांड-बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 हरियाणा के पहलवान

Sun Mar 16 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला/मंडी/बिलासपुर बिलासपुर गोलीकांड मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। यह हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया, जिसमें स्थानीय […]

You May Like

Breaking News