नाथपा ब्लॉक में यातायात नियमन एवं अस्थायी प्रतिबंध 5 अक्तूबर तक बढ़ाए

एप्पल न्यूज़, नाथपा/किन्नौर
राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाथपा ब्लॉक बिंदु में ढलान स्थिरीकरण और सुरक्षा कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यातायात नियमन एवं अस्थायी प्रतिबंधों की अवधि 5 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
जिला दंडाधिकारी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग, निगुलसरी के सहायक अभियंता ने प्रशासन को बताया कि संवेदनशील ढलान से खतरनाक चट्टानों और मलबे को हटाने सहित अन्य आवश्यक कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है।


शेष कार्य को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता को देखते हुए यातायात नियमन की अवधि बढ़ाई गई है।
आदेश के अनुसार नाथपा ब्लॉक बिंदु पर पहले से लागू यातायात नियमन की सभी व्यवस्थाएं 5 अक्तूबर तक प्रभावी रहेंगी। इनमें दैनिक यातायात खोलने और बंद करने का समय, निर्धारित समयावधि, वैकल्पिक मार्ग, यातायात डायवर्जन तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंध शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा मौके पर तैनात पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर एचपीएस द्वारा नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

Sat Sep 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में […]

You May Like

Breaking News