निरमंड नित्थर के दुराह में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

एप्पल न्यूज़, निरमंड/नित्थर

उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत दुराह में वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा दुराह के डवार्च सड़क मार्ग पर सेरी के पास रात करीब सवा आठ बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, HP-35-6481 नंबर की ऑल्टो कार दुराह की ओर आ रही थी। सेरी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हरि सिंह निवासी शाह, ग्राम पंचायत लोट, उपतहसील नित्थर तथा श्याम लाल निवासी डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह के रूप में हुई है।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस चौकी नित्थर के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई में वाहन गिरने के कारण शवों को बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।
इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेजा गया। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
डीएसपी आनी राजीव मेहता ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन सेरी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, जबकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा ब्लॉक में यातायात नियमन एवं अस्थायी प्रतिबंध 5 अक्तूबर तक बढ़ाए

Sat Sep 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, नाथपा/किन्नौरराष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाथपा ब्लॉक बिंदु में ढलान स्थिरीकरण और सुरक्षा कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यातायात नियमन एवं अस्थायी प्रतिबंधों की अवधि 5 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।जिला दंडाधिकारी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए […]

You May Like

Breaking News