ज्योतिष- शनि व राहु बिगाड़ेंगे कांग्रेस का खेल, हिमाचल में चुनाव के समय अपने ही करेंगे बगावत- पंडित शशिपाल डोगरा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अंक ज्योतिष के हिसाब से कांग्रेस का भविष्य संकट में ही नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय स्तर में कांग्रेस उभरने का नाम नहीं लेगी। यह पार्टी संकट की और बढ़ती जाएगी।

कांग्रेस ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नोटिफिकेशन 22 सितंबर को घोषित होंगी । 2 + 2 = 4 अंक राहु का है, राहु षड्यंत्र का कारक है, जेल का कारक भी है, कोर्ट कचहरी का कारक भी है। शमशान का कारक भी है।

24 से 30 सितंबर तक नामांकन भरने की बात 7 दिन। 7 अंक केतु का दिशाहीन करवाता है। राहु व केतु पार्टी को संघर्ष देगी।

एक अक्टूबर को नामांकन वापसी। एक अंक सूर्य का अंक सूर्य यश का कारक, परन्तु 8 अक्टूबर को नाम वापसी, जिसका 8 अंक, जो शनि का अंक कोई विघन डालेगा।

मतदान 17 अक्टूबर 1+7=8 अंक शनि का अंक शनि आजकल वक्री चल रहा है। जिसके कारण पुराने लोगों की वापसी करवा सकता है। 19 अक्टूबर को परिणाम 1 + 9 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक सूर्य का अंक।

शनि व सूर्य आपस में शत्रु हैं। जिसके कारण बड़े विरोध को जन्म देगा। कांग्रेस के अपने ही कोई खेल, खेल सकते हैं।

कांग्रेस का 8 अंक है, जो शनि का अंक है। चुनाव वाले दिन भी 8 ही अंक बन रहा है। जो द्विजन्मा योग बनाता है।अचानक पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उठेंगे और कांग्रेस अनुभवी नेताओं का पलायन हो जाएगा।

बड़े नेता चापलूसो कि चपेट मे रहेंगे। जिस के कारण कर्मठ कार्यकर्त्ता अनदेखी का शिकार होगा। 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव मे अपने ही लोग बगावत करेंगे।

अगर कांग्रेस चाहती है कि कोई लाभ मिले तो गांधी परिवार को अपने इलावा किसी नेता को अध्यक्ष बना देना चाहिए व अपने चुनाव चिन्ह हाथ की लकीरों को भी बदलना होगा। तभी लाभ मिल सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कीटों के महत्व को प्रश्नोत्तरी के महत्व से जाना, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 3 राज्यों की 9 टीमों ने लिया भाग 

Tue Aug 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, पालमपुर हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में  कीट विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया गया। आयोजन में चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डाक्टर यशवंत सिंह परमार बागवानी एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय […]

You May Like