IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कीटों के महत्व को प्रश्नोत्तरी के महत्व से जाना, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 3 राज्यों की 9 टीमों ने लिया भाग 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पालमपुर

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में  कीट विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया गया। आयोजन में चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डाक्टर यशवंत सिंह परमार बागवानी एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की नौ टीमों ने भाग लिया।

इस आयोजन में सुरेश महला (एमएससी एंटोमोलॉजी), प्रकाश कुमार (एमएससी एंटोमोलॉजी) और पालमपुर के शाश्वत सूद (बीएससी कृषि अंतिम वर्ष) की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान डॉ वाईएसपी यूएचएफ सोलन की टीम ने हासिल किया जिसमें आदर्श शर्मा (एमएससी एंटोमोलॉजी),  खुशबू (एमएससी एंटोमोलॉजी) और  प्रियंका रानी (पीएचडी एंटोमोलॉजी) शामिल थीं।

तीसरा स्थान सीसीएस एचएयू हिसार से सनी मंजू (एमएससी एंटोमोलॉजी), गीता देवी (एमएससी एंटोमोलॉजी) और विशेष यादव (एमएससी एंटोमोलॉजी) ने हासिल किया। विभाग के प्रमुख डॉ आरएस चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कीड़ों के  महत्व को सामने लाना था।

प्रश्नोत्तरी में डाक्टर सुखदेव शर्मा समन्वयक और डॉ सुरजीत कुमार, डॉ पीसी शर्मा और डॉ सुमन संजता सह-समन्वयक थे। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डाक्टर डी के वत्स और डीन, स्नातकोत्तर शिक्षा डाक्टर सुरेश गौतम ने इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी।

Attachments area

ReplyReply allForward

Share from A4appleNews:

Next Post

सनोर घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा: गोविंद सिंह ठाकुर

Tue Aug 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, मंडी द्रंग क्षेत्र की सनोर घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा ताकि यहां पर भी राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके । यह विचार शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सनोर […]

You May Like

Breaking News