file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

3 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे अटल टनल रोहतांग का उदघाटन, जनसभा भी होगी- मारकंडे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

कृषि मंत्री डाक्टर राम लाल मारंकडेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को अटल टनल रोहतांग का उदघाटन करेंगे। इसी दिन लाहौल के सिस्सू या केलंग मे उनकी जनसभा भी आयोजित की जाएगी। वे मनाली मे एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि लाहौल पधारने पर प्रधानमंत्री का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया जाएगा।

\"\"

उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लाहौल के मुख्यालय केलंग मे जून 2000 से टनल बनाने की घोषणा की थी व बजट की घोषणा भी की। उन्होने बताया कि फोरेस्ट क्लीरेंस न होने के चलते काफी समय तक काम शुरू न हो सका।

उन्होने बताया कि वर्ष 2010 मे इसका शिलान्यास किया गया तथा 2014 मे केंद्र मे भाजपा की सरकार बनते ही सुरंग के निर्माण ने गति पकड़ी। उन्होने बताया कि नोर्थ पोर्टल से एक बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा जो टनल से होकर गुजरेगी।

उन्होने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लिए यह टनल एक सौगात है और अटल जी का वरदान है जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अंजाम तक पहुंचाया। उन्होने इस सुरंग के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन से प्रदेश ने राजनीति में एक महान व्यक्तित्व खो दिया- वीरभद्र सिंह

Mon Sep 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्वं सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्यामा शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।वीरभद्र सिंह ने अपने […]

You May Like

Breaking News