21 सितंबर बीत गया, नहीं आई HPTDC कर्मचारियों को सैलरी, कर्मचारियों ने दी घेराव की चेतावनी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को 21 सितंबर तक भी अगस्त महीने की सैलरी नहीं मिली है जिसके कारण इन कर्मचारियों को रोजमर्रा की जरूरतों को चलाना  मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि निगम प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है जिसे जगाना अति आवश्यक हो गया है। कोरोना जैसी महामारी होने पर भी निगम के कर्मचारियों का कभी एक रुपए का वेतन नहीं रुका लेकिन वर्तमान में अच्छी कमाई होने के बावजूद भी इस निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है जो की चिंता का विषय है।

भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश  ने भी विषय पर निगम प्रबंधन की कड़े शब्दों में निंदा की है।भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ,  महामंत्री यशपाल हेटा, पर्यटन निगम के प्रभारी डी०आर० चौहान ने संयुक्त बयान जारी कर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र निगम के कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया तो निगम प्रबंधन का घेराव किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में "ईडी की रेड" में 50 लाख नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद

Mon Sep 22 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा (FEMA) 1999 के तहत शिमला और दिल्ली में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने मानविंदर सिंह, उनकी पत्नी सागरी सिंह और दिल्ली स्थित इंपीरियल ग्रुप से जुड़े संस्थानों व व्यक्तियों के 6 परिसरों पर लगातार दो दिन तक दबिश दी। […]

You May Like

Breaking News