file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा- सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण से विपक्ष नाखुश, सदन से किया वाकआउट बोले- राज्यपाल का अभिभाषण ‘झूठ का पुलिंदा’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन ही विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन से वाकआउट किया। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ तो आधे घंटे बाद नेता प्रतिपक्ष ने सदन में ही राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा करार दिया और सदन में नारेबाजी करने के बाद सदन से बाहर आ गए। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि राज्यपाल  द्वारा आज सदन में बजट भाषण पढ़ा जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है।

बजट भाषण में केंद्र सरकार का गुणगान किया जा रहा है और आभार जताया जा रहा है लेकिन चार सालों में केंद्र सरकार से कोई भी मदद नही मिल पाई है। सीएम दिल्ली जाते है वहा से बेरंग लौटे है।

प्रधानमंत्री यहां आए कोई मदद की घोषणा नही की। सदन को गुमराह किया जा रहा है। ये सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है और जनता नकार चुकी है।  प्रदेश में कानून व्यस्था चरमाई है।सदन में कहा कि सेवा और समृद्धि के चार साल है लेकिन ये नाकामी ओर बर्बादी के ये चार साल है।

प्रदेश में माफिया दनदना रहा है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए कुछ नही किया गया किसान बागवान परेशान है और खाद मिल नही है। ये सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

बाइट,,,मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा से वाकआउट कांग्रेस की आदत, मुंगेरी लाल के सपने न देखें फिर बनेगी भाजपा की सरकार- जयराम

Wed Feb 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला बजट सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताकर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। वन्ही सीएम जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस की आदत बताकर सवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र की सुरुआत में […]

You May Like

Breaking News