IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा से वाकआउट कांग्रेस की आदत, मुंगेरी लाल के सपने न देखें फिर बनेगी भाजपा की सरकार- जयराम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बजट सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताकर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। वन्ही सीएम जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस की आदत बताकर सवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र की सुरुआत में ही आज विपक्ष बीच मे ही बिना सुने सदन से चला गया। पिछली बार भी सवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ।

यह कांग्रेस की आदत का हिस्सा बन गया है। चार सालों के कामों में उन्हें क्या झूठ का पुलिंदा नजर आया यह उन्हें तथ्यों के साथ जनता को बताना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में 50 वेंटिलेटर थे आज 1014 है। इसमे क्या झूठ है। आज प्रदेश में 557 आईसीयू बेड है। काँग्रेस की सरकार में सभी काम सिफर पर थे। सारे आंकड़ों का जिक्र राज्यपाल ने अभिभाषण में किया है।

अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो तथ्यों के साथ झुठलाए। उम्मीद है कि विपक्ष आगे सार्थक चर्चा करेगा। विपक्ष राजनीतिक मकसद से यह कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में 10 से 11 लोग सत्ता में आने के सपने देख रहे है। कांग्रेस के यह मुंगेरी लाल के सपने न देश मे ओर नही प्रदेश में पूरा होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की प्रगति समीक्षा

Wed Feb 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला/नेपाल आलोक कुमार, सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन के साथ नेपाल में एसजेवीएन द्वारा निर्मित की जा रही 900 मेगावाट की अरुण-III जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरे के दौरान, सचिव विद्युत ने अरुण-III परियोजना के विद्युत गृह […]

You May Like

Breaking News