IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

आंगनबाड़ी केंद्र कराणा में “वो दिन कार्यक्रम” के तहत किशोरियों-महिलाओं को किया जागरूक

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी कुल्लू

आनी:- महिला एवं बाल विकास परियोजना आनी द्वारा मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र कराणा में “वो दिन कार्यक्रम” के तहत किशोरियों. महिलाओं और दो साल तक के बच्चों से संबन्धित विभिन्न तरह की होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में आयुष वेलनेस सेंटर कराणा के डॉ. यशपाल राणा  ने बतौर मुख्य  अतिथि   शिरकत की। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को अनिमिया से संबन्धित जानकारी तथा उसके बचाव के उपाय बताये।

वहीं महिलाओं को माहवारी से संबन्धित समस्याओं की जानकारी तथा उनके बचाव एवं स्वच्छता के बारे विस्तापूर्वक जानकारी दी।

इसके अलावा नवजात शिशुओं की दो साल तक की आयु में होने वाली गतिविधियों और उनके विकास के बारे में भी अवगत का कराया। जबकि  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा ने  “वो दिन कार्यक्रम” के तहत महिलाओं. किशोरियों और नवजात शिशुओं को अनिमिया से बचाव. मासिक धर्म व स्वच्छता से संबन्धित जानकारी साँझा की। 

कार्यक्रम में आयुष वेलनेस सेंटर कराणा द्वारा 62 महिलाओं. किशोरियों के स्वास्थ्य की जाँच भी की गई। 

 इस अवसर पर आयुष वेलनेस सेंटर के फार्मासिस्ट हेमराज. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा देवी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी. मंगला देवी.अंजना देवी. आशा कार्यकर्ता मंजू ठाकुर. तथा वीना शर्मा सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पहाड़ों से राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल के "ग्रे-वाटर प्रबंधन" के प्रयासों की गूंज, 16-17 को लखनऊ में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

Wed Feb 14 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश के ग्रे-वाटर प्रबन्धन के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राज्य के मॉडल को देशभर में अपनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। यह बात स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने कही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेयजल […]

You May Like

Breaking News