IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

SJVNL व NHPC को बड़ा झटका, सुन्नी व धौलसिद्ध सहित 4 परियोजनाएं छीनी, खुद बनाएगी सरकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्य सरकारने मंत्रीमंडल बैठक में SJVNL व NHPC को बड़ा झटका देकर अहम फैसला लेते हुए सुन्नी व धौलसिद्ध सहित 4 परियोजनाएं छीन ली। हिमाचल सरकार ने फैसला किया कि अब इन परियोजनाओं को सरकार खुद बनाएगी,

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बिना IA के ही SJVNL और NHPC ने इन परियोजनाओं का कार्य शुरू कर दिया। और पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के हितों से खिलवाड़ कर ये परियोजनाएं इन्हें दे दी थी।

अब सरकार इन जल विद्युत परियोजनाओं का अधीनकरण करेगी और खुद बनाएगी। राज्य सरकार ने बड़ी ऊर्जा परियोजनाएं अपने अधीन लेने का फैसला किया है:

  • 382 मेगावाट सुन्नी, 210 मेगावाट लूहरी स्टेज-I और 66 मेगावाट धौलासिद्ध परियोजनाएं (पूर्व में SJVNL को आवंटित) अब राज्य के अधीन होंगी।
  • इसके अतिरिक्त, 500 मेगावाट डूगर और 180 मेगावाट बैरा सुईल परियोजनाएं (पहले NHPC के अधीन) को भी राज्य सरकार अपने हाथों में लेगी।
  • परियोजनाओं में अब तक हुए व्यय की जांच के लिए स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता और प्रशासक की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट के अहम फैसले, कांट्रेक्ट व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी किए नियमित, चिकित्सकों का स्टाइपेंड दुगुना बढ़ाया

Sat Apr 5 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्य के सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा एवं राजस्व क्षेत्रों को सशक्त बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले निम्नलिखित हैं: 1. कर्मचारियों के हित में […]

You May Like

Breaking News