IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पहलगाम हमला “इंटेलिजेंस फेलियर” गंभीर मंथन और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता- शांता कुमार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, पालमपुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि इस नरसंहार से पूरा देश स्तब्ध और आक्रोशित है। शांता कुमार ने इसे खुफिया एजेंसियों की गंभीर विफलता बताया और कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि पहले से आतंकी गतिविधियों की सूचना होने के बावजूद ऐसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले रियासी और बांदीपुर से चार विदेशी आतंकियों को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली थीं और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद हुआ था।

इसके बावजूद पहलगाम में आतंकी हमला होना सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी पर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा अब तक 1500 संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि आतंकवाद को स्थानीय स्तर पर सहयोग मिल रहा है, जिससे विदेशी घुसपैठ को बल मिल रहा है।

शांता कुमार ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को पहले ही सूचना थी कि कश्मीर घाटी में लगभग 60 आतंकी सक्रिय हैं।

इसके बावजूद इस प्रकार की घटना होना बेहद चिंताजनक है और इससे मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं।

उन्होंने पहलगाम हमले को खुफिया तंत्र की असफलता करार दिया और कहा कि इस पर गंभीर मंथन और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

FRA के तहत वन भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया जारी, अगस्त से पट्टे नवंबर में होगा भव्य कार्यक्रम, जल्द करें ये काम...

Fri Apr 25 , 2025
अगस्त से मिलना शुरू होंगे वन अधिकार पट्टेः जगत सिंह नेगीजून माह में आमंत्रित किए जाएंगे दावे अगस्त से पट्टे नवंबर में होगा वन अधिकार पट्टे वितरण समारोह एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने हाल ही में […]

You May Like

Breaking News