CM सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 28 अप्रैल तक “ठेकेदारों” को जारी करें देनदारियों की “पहली किस्त”

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की लंबित सभी देनदारियों को जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लंबित देनदारियों की पहली किस्त 28 अप्रैल से पहले और शेष राशि इस महीने की 30 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने दोनों विभागों को बिल तैयार कर उन्हें भुगतान के लिए समय पर कोषागार में प्रस्तुत करने के लिए शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को विभागीय बिल हर महीने की 10 तारीख के बाद ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए क्योंकि राज्य को हर महीने की 10 तारीख को केंद्रीय कर प्राप्त होते हैं।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव, वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त डॉ. अभिषेक जैन, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग एन.पी. सिंह, प्रमुख अभियंता जल शक्ति विभाग अंजू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- प्रधान महासंघ के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने वापस लिया टेंडर सिस्टम का आदेश, अब "प्रधान ही खोलेंगे कोटेशन"

Fri Apr 25 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं में पंचायत प्रधानों द्वारा कार्य की कोटेशन खोलने की शक्तियां बीडीओ को देने के विरोध में प्रदेश प्रधान महासंघ के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने टेंडर सिस्टम के लिए किए गए 5 अप्रैल के आदेशों को वापस ले लिया है। नए आदेशों के […]

You May Like

Breaking News