कमाल- प्राथमिक स्कूल में “न शिक्षक न बच्चे”, दोपहर डेढ़ बजे पहुंची इंस्पेक्शन टीम हैरान, 2 JBT सस्पेंड- डोडराक्वर भेजे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश के दूरदराज कुपवी क्षेत्र के 2 प्राथमिक शिक्षक सस्पेंड किए गए हैं। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों के हाथ पांव फूल गए हैं।

एप्पल न्यूज, शिमला


खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कुपवी ने आज दोपहर 1:40 बजे सरकारी प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) शिलाल, कुपवी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी कक्ष बंद पाए गए तथा अध्यापक रणवीर चौहान (जेबीटी), दलवीर सिंह (जेबीटी) सहित अन्य स्टाफ बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए बीईईओ ने केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में दोनों अध्यापकों का मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय डोडरा कवार, जिला शिमला निर्धारित किया गया है।

आदेशानुसार, बिना बीईईओ-डोडरा कवार की पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस संबंध में निलंबन आदेश पंजीकृत डाक द्वारा संबंधित शिक्षकों को भेज दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चौपाल की पौड़िया पंचायत में हिमाचल के दूसरे पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण, 6 क्विंटल वेस्ट से बना सुंदर पार्क

Sun Apr 27 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाविकासखंड चौपाल की दूरदराज ग्राम पंचायत पौड़िया में हिमाचल प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस पार्क का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि पौड़िया पंचायत, जो चौपाल क्षेत्र की एक […]

You May Like

Breaking News