हिमाचल में आपदा के दौरान “इंट्रा सर्कल रोमिंग”, मैनुअल सैटिंग से उपलब्ध किसी भी नेटवर्क से कर सकेंगे “कॉल”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

आपदा के दौरान टेलीकॉम नेटवर्क में व्यवधान की स्थिति में इंट्रा सर्कल रोमिंग  का करें प्रयोग

एप्पल न्यूज, शिमला

आपदाओं से जान-माल की भारी क्षति हो सकती है। किसी आपदा के बाद, दूरसंचार  सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता की आवश्यकता होती है और बचाव, राहत और पुनर्वास उपायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

अपर महानिदेशक दूरसंचार, हि.प्र.एल.एस.ए., दूरसंचार विभाग ने बताया कि आपदा के दौरान टेलीकॉम नेटवर्क में व्यवधान की स्थिति में इंट्रा सर्कल रोमिंग (आई.सी.आर) को सक्रिय किया जा सकता है।

आपदा के दौरान, मोबाइल उपयोगकर्ता डिवाइस सेटिंग्स से मैन्युअल रूप से नेटवर्क का चयन कर सकते हैं और उपलब्ध नेटवर्क से किसी भी दूरसंचार ऑपरेटर के मोबाइल नेटवर्क का चयन कर सकते हैं।

वे अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क से जुड़ेंगे जिसका कवरेज उपलब्ध है और मोबाइल कनेक्टिविटी प्राप्त करेंगे।

एक मोबाइल उपयोगकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क से कॉल कर सकते हैं।

दूरसंचार विभाग ने वर्ष 2023 की आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए इस आई.सी.आर. सुविधा को सक्रिय किया था। 

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में "आपदा नियंत्रण कक्ष" स्थापित, आपदा के समय मिलेगी मदद, तुरन्त कॉल करें - 01782-233002

Thu May 29 , 2025
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से निकट आने को देखते हुए उप-मण्डल अधिकारी कार्यालय, रामपुर द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष उप-मण्डल मजिस्ट्रेट, रामपुर के कार्यालय में स्थापित किया गया है तथा जिसका दूरभाष नम्बर 01782-233002 […]

You May Like

Breaking News