हिमाचल में 11 जून से फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, एडवाइजरी का पालन करें बागवान

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश में मई का पूरा महीना बारिश की भेंट चढ़ गया और जून की शुरुआत भी तेज़ बारिश के साथ हुई। हालांकि अब तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 जून तक प्रदेश भर में मौसम साफ और शुष्क बना रहने की संभावना है, लेकिन 11 जून से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, 11 और 12 जून को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इसमें किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और सिरमौर के पर्वतीय इलाके शामिल हैं। वहीं, मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा, हालांकि कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रही। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राजधानी शिमला में दिन भर हल्की ठंडक का अहसास रहा क्योंकि यहां बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। बीते 24 घंटों के दौरान जिला शिमला, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू व सिरमौर के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।

वहीं, ऊपरी शिमला के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे बागवानी को नुकसान पहुंचा है।

मई महीने के दौरान हुई भारी ओलावृष्टि ने कई क्षेत्रों में सेब और अन्य फलों की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

मौसम में आए बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड बनी हुई है।
10 जून तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 11 जून से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में फिर बारिश के आसार हैं। बागवानों और किसानों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य स्तरीय सीमित सीधी भर्ती LDR कर्मचारी संगठन की बैठक बिलासपुर में, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करवाने पर बनाई रणनीति

Sun Jun 8 , 2025
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर महासचिव शशि शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश सीमित सीधी भर्ती कर्मचारी संगठन (LDR) की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के चेयरमैन एल डी चौहान की अध्यक्षता में बिलासपुर में सम्पन्न हुई, जिसमे एलडीआर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,अजय, संयुक्त […]

You May Like

Breaking News