एप्पल न्यूज़, जुब्बल शिमला
जिला शिमला के जुब्बल क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जुब्बल पुलिस थाना ने मादक द्रव्यों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 43/2025, दिनांक 10 जून 2025 को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 21, 25 व 29 के तहत दर्ज मामले में की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
रजत औकटा उर्फ बन्नी, पुत्र स्वर्गीय संजय औकटा, निवासी ओल्ड जुब्बल (गंटू), उम्र 40 वर्ष।
योगेश उर्फ काका, पुत्र दिनेश कुमार, निवासी क्यारी, जुब्बल, उम्र 34 वर्ष।
नितीश कुमार, पुत्र हेमराज, निवासी सिर्थी, जुब्बल, उम्र 30 वर्ष।
तीनों आरोपियों को मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक साजिश (धारा 29) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
शिमला पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति पर लगाम लगाना है।
शिमला पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शिमला ने आम जनता से अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज की दिशा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।







